रेलवे द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में 21 जून 2026 को सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा केन्द्रों तक उनकी सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन इंदौर एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से भोपाल आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करेगी।
इंदौर-भोपाल-रतलाम परीक्षा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09354 इंदौर–भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन दिनांक 20 जून 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से प्रातः 11:25 बजे प्रस्थान कर फतेहाबाद 12.00 बजे, बड़नगर 12.42 बजे, रतलाम 13.30 बजे, नागदा 14.23 बजे, उज्जैन 15.25 बजे, मक्सी 16.30 बजे, शुजालपुर 17.21 बजे, सीहोर 18.00 बजे एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन 18.38 बजे आगमन कर उसी दिन सायं 19:00 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
यह रहेगा वापसी की टाइमिंग
इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 जून 2026 को भोपाल स्टेशन से सायं 19:40 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर 20.08 बजे, सीहोर 20.34 बजे, शुजालपुर 20.59 बजे, मक्सी 21.59 बजे, उज्जैन 23.05 बजे एवं अगले दिन नागदा रात 00.05 बजे आगमन कर गंतव्य स्टेशन रतलाम 00.55 बजे पहुंचेगी।
कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 13 स्लीपर कोच, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 17 कोच रहेंगे। नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे इस स्पेशल ट्रेन सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं। विशेष ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण एनटीईएस/रेलवन ऐप अथवा भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।





