BHOPAL NEWS : इंदौर जिले के पलासिया थाना क्षेत्र की एक ऑटिज्म पीड़ित युवती से उसके रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार ऑटिज्म की बीमारी होने से पीड़ित युवती ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी टीचर को इशारों में बताया।
पुलिस में शिकायत
ये भी पढ़ें
1अजय सिंह ने MP सरकार पर लगाया बजट खर्च में विफल रहने और कर्ज बढ़ाने का आरोप, श्वेत पत्र जारी कर जनता को कारण बताने की मांग
2LPG संकट पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, जीतू पटवारी बोले ” देश में चल रहा है सिलेंडर और पेट्रोलियम का अघोषित आपातकाल”
3MP में कांग्रेस ने बजट खर्च पर उठाए सवाल, उमंग सिंघार ने कहा “मध्यप्रदेश को भाजपा ने सर्कस बना दिया”
421 मार्च तक बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, शुरू होगी बादलों की आवाजाही, आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट
युवती के साथ हुई घटना का जैसे ही परिजनों को पता चला वह हैरान रह गए, इसके बाद पीड़ित युवती ने अपनी मां और टीचर के साथ पलासिया पुलिस थाने में जाकर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
आयोग ने लिया संज्ञान
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मामले की जांच कराकर पीड़िता की सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा, परामर्श, विधिक सहायता एवं दोषी व्यक्ति के विरूद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा है।