Hindi News

BJP में अंतर्कलह को लेकर कांग्रेस का तंज, प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Written by:Atul Saxena
Published:
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस अंतर्कलह का नुकसान जनता को ही उठाना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि सिंहस्थ की सडकों पर लेकर जो विवाद कैबिनेट में हुआ वो इशारा कर रहा है कि सिंहस्थ में कोई बड़ा घोटाला तो नहीं होने वाला?
BJP में अंतर्कलह को लेकर कांग्रेस का तंज, प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

bjp congress

Congress taunts BJP: मध्य प्रदेश भाजपा और प्रदेश सरकार के बीच सबकुछ ठीक है ये पार्टी के नेता हमेशा कहते हैं लेकिन कांग्रेस इसे सच नहीं मानती, कांग्रेस दावा करती है कि भाजपा में बहुत कुछ ठीक नहीं है। अब कांग्रेस ने कल कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के बीच सिंहस्थ की सड़कों के बजट पर हुई बहस का उदाहरण देते हुए उसे अंतर्कलह बताते हुए तंज कसा है।

दरअसल कैबिनेट की बैठक में कल सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बनने वाली सड़कों के बजट को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के बीच बहस हो गई,  PWD के अपर मुख्य सचिव 2312 करोड़ रुपये में उज्जैन में तीन सड़क बनाने के प्रस्ताव की जानकारी दी इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्ति की, उन्होंने कहा ये सड़क सिंहस्थ के फंड से बनना चाहिए, सीएम डॉ मोहन यादव ने टोकते  हुए कहा सिंहस्थ का फंड ही 500 करोड़ है।

कैलाश विजयवर्गीय की आपत्ति, प्रह्लाद पटेल ने भी उठाये सवाल 

सिंहस्थ फंड की जानकारी मिलते ही विजयवर्गीय बोले केंद्र से बजट बढ़ाने की मांग करेंगे क्योंकि इतना पैसा उज्जैन में दे देंगे तो फिर  प्रदेश की बाकी सड़कों का क्या होगा? प्रह्लाद पटेल ने सवाल किया इन सड़कों की कीमत इतनी क्यों है? अपर मुख्य सचिव बोले सड़कें बड़ी है इसलिए बजट ज्यादा है।

कांग्रेस ने किया भाजपा पर हमला 

कैबिनेट में हुई ये चर्चा मीडिया की सुर्खी बन गई तो कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने इसे अंतर्कलह बताया, उन्होंने एक वीडियो बाईट में इस चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार और संगठन में किस तरह गुटबाजी है ये इससे साबित होता है।

सिंहस्थ में कोई बड़ा घोटाला तो नहीं होने वाला 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस अंतर्कलह का नुकसान जनता को ही उठाना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि सिंहस्थ की सडकों पर लेकर जो विवाद कैबिनेट में हुआ वो इशारा कर रहा है कि सिंहस्थ में कोई बड़ा घोटाला तो नहीं होने वाला? ये घोटाले वाली सरकार है, इनसे न सत्ता संभाल रही है और ना सरकार, प्रदेश की जनता ये सब देख रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews