अंक ज्योतिष हमें व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व में छुपे हुए गुणों की जानकारी देता है। यह सारी गणना इसमें नंबरों के आधार पर की जाती है। इसमें कुछ ऐसे नंबर के लोग भी बताए गए हैं, जिनका दिमाग बाकियों से तेज और काफी अलग होता है। अपनी बुद्धिमत्ता से यह बड़ी से बड़ी मुश्किल हल कर लेते हैं।
न्यूमैरोलॉजी में इन लोगों को स्वभाव से चालाक बताया गया है। इन्हें मास्टरमाइंड कहा जाता है क्योंकि यह अपने जीवन का हर कदम बहुत सोच समझ कर उठाते हैं। कोई भी फैसला यह दिल से नहीं बल्कि दिमाग से लेते हैं। चलिए आज हम आपको इन लोगों के बारे में बताते हैं।
ये हैं अंक ज्योतिष के मास्टरमाइंड नंबर
अंक ज्योतिष में कुछ खास नंबरों का उल्लेख किया गया है जिन्हे मास्टर नंबर के नाम से पहचाना जाता है। यह नंबर 11, 22 और 33 है। इन अंकों में जन्म लेने वाले लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और हर काम को करने की रणनीति इन्हें सफल बनाने का काम करती है। इनके अंदर बुद्धि का भंडार होता है, जिससे इन्हें जीवन में खूब सफलता मिलती है।
ये होते है मास्टरमाइंड
इस अंक के लोगों को ज्योतिष में मास्टरमाइंड कहा गया है। यह कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से सोच लेते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है और आने वाले परिणाम के बारे में यह पहले से ही सोच लेते हैं। यह कभी भी जल्दबाजी नहीं करते हर कदम सोच समझ कर उठाते हैं।
नंबर 11 वाले लोग
मास्टर नंबर 11 वाले लोग बहुत ही क्रिएटिव और सहज स्वभाव के होते हैं। यह कला के क्षेत्र में अच्छी पहचान हासिल करते हैं। यह काफी भावुक भी होते हैं और अध्यात्म से इनका गहरा जुड़ाव होता है। 11 नंबर से इनका मूलांक 2 बनता है जो चंद्र देव से जुड़ा हुआ है।
नंबर 22 का स्वभाव
22 नंबर को अंक ज्योतिष में बिल्डर कहा गया है। यह लोग सपनों को हकीकत में बदलना अच्छी तरह से जानते हैं। आर्किटेक्चर, बिजनेस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में इन्हें खूब पहचान मिलती है। इस नंबर से संबंधित लोग इन प्रोफेशन को अपने करियर के तौर पर चुन सकते हैं।
मास्टर नंबर 33
इस अंक के लोग शिक्षक बनते हैं या फिर समाज सेवा के काम करते हैं। इनके मन में लोगों के प्रति करुणा की भावना होती है। यह अपने आसपास के लोगों को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। चुनौतियों का सामना कर मेहनत की बुलंदियों पर कैसे पहुंचना है यह इन्हें अच्छी तरह आता है। करियर में अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






