शादी एक ऐसा रिश्ता है, जो तभी अच्छी तरह से निभाया जा सकता है, जब दो लोगों के बीच अच्छी समझ और बेहतरीन आपसी सामंजस्य रहे। पति पत्नी के बीच की कंपैटिबिलिटी उन्हें बेहतरीन कपल बनाने का काम करती है। अगर दोनों की आपस में ना बने तो इनका जीवन जीना मुश्किल हो सकता है। क्या आप जानते हैं अंक ज्योतिष के जरिए आप सही पार्टनर की तलाश कर सकते हैं।
किसी भी व्यक्ति के बारे में अगर आपको कुछ जानना है तो आप उसकी जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक प्राप्त कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आपका सामंजस्य उनके साथ बैठ पाएगा या नहीं। कुछ ऐसे अंकों का उल्लेख भी मिलता है, जिनके साथ समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। इन लोगों से शादी करते समय थोड़ा सोचना चाहिए। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। इन लोगों के साथ शादी निभाना थोड़ा मुश्किल होता है। दरअसल, ये स्वभाव से थोड़े अलग और मूडी होते हैं। इनमें आक्रमकता थोड़ी अधिक होती है और दुनिया से वैराग्य की भावना इनके वैवाहिक जीवन में बाधा डाल देती है।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। इस अंक का स्वामी राहु को बताया गया है। इस ग्रह के प्रभाव की वजह से इन लोगों का मूड कभी भी बदल जाता है। ये एक जगह पर स्थित नहीं रहते जिससे पार्टनर को इनके साथ जिंदगी गुजारने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक सात कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु है, जो इन्हें भावुक और एकांत प्रिय बनाता है। इनकी आध्यात्म में काफी रुचि होती है। यह एकांत पसंद करते हैं इसलिए अचानक शादी से इनका मन उचट सकता है। इनकी आदत इन्हें जीवनसाथी से दूर कर देती हैं।
मूलांक 9
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह मंगल है, जो इनमें गुस्सा और आक्रामकता लेकर आता है। इनकी ये आदत शादी में समस्या लेकर आती है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






