Hindi News

प्रयागराज से दिल्ली के बीच शुरू हुई 5 स्पेशल ट्रेन, वेटिंग लिस्ट के झंझट से यात्रियों को मिलेगी राहत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने 5 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
प्रयागराज से दिल्ली के बीच शुरू हुई 5 स्पेशल ट्रेन, वेटिंग लिस्ट के झंझट से यात्रियों को मिलेगी राहत

आजकल ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट मिल पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती हुए भीड़ की वजह से यह स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए अब प्रयागराज-दिल्ली रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे आरक्षित टिकट न मिल पाने से परेशान हो रहे यात्रियों को सुविधा होगी।

प्रयागराज से दिल्ली के बीच पांच विशेष ट्रेनों का संचालन किए जाने का फैसला लिया गया है। 5 मार्च से इसकी शुरुआत हो चुकी है, इस सुविधा से वेटिंग लिस्ट की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। चलिए आपको इन ट्रेनों के बारे में जानकारी देते हैं।

प्रयागराज से दिल्ली स्पेशल ट्रेन

पहली स्पेशल ट्रेन 04141 प्रयागराज से 5 मार्च को शुरू हुई है जो 6 मार्च शुक्रवार को दिल्ली से वापस लौटेगी। इसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी थर्ड एसी और इकोनामिक क्लास सहित 22 कोच हैं। दूसरी स्पेशल ट्रेन 04143 प्रयागराज से 6 मार्च को चलेगी और 7 मार्च को दिल्ली तक वापस यात्रा करेगी। इसमें स्लीपर के 9 और सामान्य श्रेणी के 8 कोच सहित कुल 24 डब्बे होंगे।

तीसरी स्पेशल ट्रेन 04145/04146, 7 मार्च को प्रयागराज से निकलेगी और 8 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी। चौथी स्पेशल ट्रेन 04149/04150, 8 मार्च को प्रयागराज से चलेगी और 9 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी। इसमें चेयरकार की सुविधा भी दी गई है।

पांचवी स्पेशल ट्रेन 04147/04148, 9 मार्च को प्रयागराज से निकलेगी और 10 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी। इसमें स्लीपर और सामान्य कोच की व्यवस्था की गई है।

क्या है समय

ट्रेन नंबर 04141, 04145 और 04147 प्रयागराज से 9:30 बजे निकलेगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, दादरी और गाजियाबाद होते हुए सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04142, 04144, 04146, 04148 सुबह 10:15 पर रवाना होगी और गाजियाबाद, दादरी, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी होते हुए 7:03 पर प्रयागराज पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04149 प्रयागराज से रात 8 बजे निकलेगी और फतेहपुर, गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसकी वापसी का समय अन्य ट्रेनों की तरह रहने वाला है।

ट्रेनों में कोच की विविधता

रेलवे ने सभी ट्रेनों की कोच संरचना में विविधता रखी है। कुछ ट्रेनों में हाई क्लास एसी कोच की संख्या ज्यादा है। वहीं कुछ में स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। इस तरह से हर आय वर्ग का व्यक्ति अपनी सुविधा के मुताबिक टिकट बुकिंग कर सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews