Hindi News

रामनवमी से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शुक्र करेंगे डबल गोचर, दूर होगी टेंशन!

Published:
इस साल की रामनवमी खास होगी। शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। कई राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। सुख-समृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
रामनवमी से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शुक्र करेंगे डबल गोचर, दूर होगी टेंशन!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार रामनवमी पर ग्रह और नक्षत्रों दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। शुक्र (Shukra) भी इसी दिन राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।   इसके अलावा इस दिन शोभन योग, सवार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शिववास योग जैसे संयोग भी बनेंगे। जिसका सीधा असर  सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।  जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

26 मार्च गुरुवार को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी मंगल हैं। वहीं इसी दिन सुबह 5:30 धन और वैभव के दाता अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां 13 से 14 दिनों तक भ्रमण करते रहेंगे। इस नक्षत्र का स्वामी केतु को माना जाता है। वहीं इसका संबंध मेष राशि से होता है। इसमें जन्मे लोग आत्मविश्वासी, स्वतंत्र स्वभाव वाले और ऊर्जावान होते हैं। आइए जानें शुक्र की दोहरी चाल से किन लोगों को फायदा हो सकता है?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र की चाल सफलता के द्वार खोल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को सही समय पर पूरा करने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छा परिणाम मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।  यदि आप लव मैरिज की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। भाई-बहन के साथ संबंध भी मजबूत होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी शुक्र की खास कृपा बरसेगी। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। इनकम में बढ़ोत्तरी के योग भी बनारहे हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। विदेश जाकर काम करने या पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कारोबार में भी मुनाफा हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews