Hindi News

शिवराज सिंह चौहान के कड़े निर्देश- सर्वे कर जहाँ कोरोना, उसे वहीं समाप्त कर दें

Written by:Pooja Khodani
Published:
शिवराज सिंह चौहान के कड़े निर्देश- सर्वे कर जहाँ कोरोना, उसे वहीं समाप्त कर दें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटे में 12062 नए मामले सामने आए है और 93 की मौत हो गई, इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 85750 हो गई है। इस आंकड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें घर-घर सर्वे कर कोरोना (Corornavirus) को जहाँ है, वहीं समाप्त कर देना है। कोरोना संक्रमण को बिल्कुल भी फैलने नहीं देना है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में कम हो रही पॉजिटिविटी दर, रिकवरी रेट बढ़ा, हर दिन 60 हजार टेस्ट

दरअसल, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किल कोरोना अभियान संबंधी बैठक ले रहे थे, तभी उन्होंने यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा सर्वे के दौरान जो मरीज सर्दी, जुखाम, बुखार, खाँसी के पाए जाते हैं, उनकी जाँच, चिकित्सा परामर्श दिए जाने के साथ ही तुरंत मेडिकल किट देकर उनका इलाज प्रारंभ कराया जाए।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बिजली की संभावना

मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने निर्देश दिए कि अभियान के संचालन के लिए हर गाँव, मोहल्ले में टीम गठित की जाए, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों आदि को जोड़ा जाए।अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मरीज को मेडिकल किट अनिवार्य रूप से दी जाए। दवाओं की कमी नहीं आए, यह सुनिश्चित किया जाए।नगरों एवं ग्रामों में लोगों को कोरोना संबंधी परामर्श देने, स्वास्थ्य जाँच आदि के लिए कोरोना सहायता केंद्र भी बनाए जायें। इनके माध्यम से मरीजों को मेडिकल किट आसानी से मिल सके।अभी तक लगभग 40% सर्वे पूरा कर लिया गया है।

1 लाख 61 हजार 413 कोरोना मरीजों तक पहुँची मेडिकल किट

शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। अभी तक 52 जिलों में एक लाख 61 हजार 413 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।18 अप्रैल से दो मई के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से एक लाख 61 हजार 413 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। 28 अप्रैल को 11 हजार 141, 29 अप्रैल को 9 हजार 347, 30 अप्रैल को 8 हजार 958, एक मई को 10 हजार 253 और 2 मई को 9 हजार 112 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews