Hindi News

44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 06 पदक जीतकर प्रदेश का बढ़ाया मान

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित सम्‍मान समारोह में राज्य की माउंटेड पुलिस इकाई को और अधिक पेशेवर बनाने, आधुनिक प्रशिक्षण एवं कोचिंग मॉडल अपनाने तथा उच्च नस्ल के स्पोर्ट्स ब्रीड अश्वों की संख्या में वृद्धि करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया
44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 06 पदक जीतकर प्रदेश का बढ़ाया मान

Madhya Pradesh Police won 06 medals

मध्यप्रदेश पुलिस के घुड़सवारी दल ने 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक (02 स्वर्ण, 02 रजत एवं 02 कांस्य) अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी 2026 तक सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की 21 टीमों, 345 अश्वों और लगभग 700 राइडर्स ने भाग लिया।

DGP ने किया सम्मानित 

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में मेडल पहना कर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने टीम के जांबाज घुड़सवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल टीम की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि यह मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण भी है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी प्रतिभागियों को उचित इनाम देने की घोषणा की तथा भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर अभ्यास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पर बल दिया।

बढ़ाया प्रदेश का मान 

प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘सईस टेस्ट’ में उत्कृष्ट अश्व प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए घनश्याम प्रजापति ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। टीम के प्रमुख राइडर आरक्षक फराज खान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए क्रॉस कंट्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस हॉर्स टेस्ट एवं क्रॉस कंट्री में दो रजत पदक तथा मेंटल हेजार्ड एवं शो जंपिंग ग्रेड-03 स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए। शो जंपिंग प्री प्रिलिमिनरी स्पर्धा में भी उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया।

दी जाएगी और विशेष सुविधाएं 

पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित सम्‍मान समारोह में राज्य की माउंटेड पुलिस इकाई को और अधिक पेशेवर बनाने, आधुनिक प्रशिक्षण एवं कोचिंग मॉडल अपनाने तथा उच्च नस्ल के स्पोर्ट्स ब्रीड अश्वों की संख्या में वृद्धि करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश पुलिस और अधिक पदक अर्जित कर सके।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews