युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी भोपाल में स्थित राज्य निर्वाचन कार्यालय पर RSS की गणवेश के साथ अनोखा प्रदर्शन किया, संगठन के नेताओं का आरोप है कि RSS और भाजपा के इशारे पर ही मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किया गया है उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भाजपा-आरएसएस का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो जाने के बाद से प्रदेश का सियासी पारा हाई है, कांग्रेस इसे लेकर आक्रोशित है उसके सभी संगठन भाजपा सरकार पर षड्यंत्र का आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग को उसका एजेंट बता रहे हैं इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना व अंकित दुबे के नेतृत्व में भोपाल शहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अज राज्य निर्वाचन कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया, उन्होंने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये, कार्यकर्ताओं के हाथ में आरएसएस की गणवेश थी जो वे भेंट करने आये थे।
कार्यालय गेट पर टांग दी RSS की गणवेश
कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय पर हंगामा किया अन्दर घुसने का प्रयास किया लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद कार्यकर्ता गेट के बाहर ही कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी को गणवेश भेंट करना चाहते थे लेकिन जब ऐसा नहीं हो सका तो उन्होंने गणवेश को गेट पर टांग दिया।
युवा कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड
मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या में शामिल है और भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है इसलिए हम उसे आरएसएस की गणवेश देना चाहते हैं, नेताओं ने कहा कि जैसे हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड वैसे ही अब कहा जायेगा चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड, युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतिहास में कल का दिन काला दिन लिखा जायेगा।






