Hindi News

MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, एमओयू साइन, बनेगा रोडमेप, सभी जिलों को मिलेगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, एमओयू साइन, बनेगा रोडमेप, सभी जिलों को मिलेगा लाभ

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मिट्टी बचाने के लिए राज्य सरकार ने ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है। आज जन-अभियान परिषद और ईशा फाउंडेशन के मध्य एमओयू भी साइन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और  सद्गुरू श्री वासुदेव जग्गी की उपस्थिति दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए । इसके तहत सद्गुरू श्री वासुदेव जग्गी के संदेश को गाँव और विकासखंड तक पहुँचाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटों में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परम पूज्य सद्गुरू श्री वासुदेव जग्गी के मिट्टी बचाने के संदेश को प्रदेश के हर गाँव और विकासखंड तक ले जाया जाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी। मिट्टी बचाने के लिए मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद द्वारा सेव स्वाईल अभियान में जन-जागरण गतिविधियाँ चलाई जायेगी। मिट्टी बचाने के लिए राज्य शासन और ईशा फाउंडेशन जो रोडमेप बनायेंगे, उसे जन-अभियान परिषद और ईशा फाउंडेशन मिलकर क्रियान्वित करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान और परम पूज्य श्री सद्गुरू वासुदेव जग्गी की उपस्थिति में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। यह एम.ओ.यू. मिट्टी बचाने के लिए अभियान संचालित करने के संबंध में है। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में संक्षिप्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार तथा फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े.. बुजुर्गों को 60 के बाद हर साल मिलेगी 36000 रुपए पेंशन, जानें क्या है सरकार की स्कीम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज 10 जून को विश्व भू-गर्भ जल-दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा “जल बचायें तो जीवन समृद्ध होगा। भू-जल स्रोत तेजी से रसातल में जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण और अंधाधुंध जल दोहन के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता अत्यंत कम होती जा रही है। हमें यह स्वीकार करना होगा कि “जल है तो कल है।”हमें वॉटर हार्वेस्टिंग से भू-जल स्तर को रिचार्ज करना होगा। “वर्ल्ड ग्राउंड वाटर-डे” पर हम सभी जल के सदुपयोग, वर्षा की हर बूंद को संचित करने, जल-संरक्षण के सभी उपाय अपनाने और अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews