Hindi News

MP Board : इस पैटर्न पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जाने क्या हुए नए बदलाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Board : इस पैटर्न पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जाने क्या हुए नए बदलाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education or MP Board) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा फॉर्म (Exam Form) 100 रुपए लेट फीस (Late fees) के साथ 31 दिसंबर तक भरने की छूट दी है वही दूसरी तरफ परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है। अब एमपी बोर्ड (MP Board) परीक्षाओं में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, वही दीर्घ उत्तरीय प्रश्न को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़े… MP Board – परीक्षा से पहले 10वीं-12वीं के छात्रों के सामने खड़ी हुई यह परेशानी

दरअसल, कोरोना काल के चलते मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा (MPBSE Board 10th, 12th Exam 2021) के पैटर्न में बदलाव किया है, जिसके तहत अब सभी विषयों में 30 फीसद वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे । इसके अलावा 30 फीसद सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे और 40 फीसद तार्किंक प्रश्न रहेंगे। इससे पहले बोर्ड परीक्षा में 25 फीसदी ऑब्जेक्टिव व 75 फीसदी लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्न होते थे।बोर्ड ने हर विषय का प्रश्न बैंक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षार्थी अब इनके मुताबिक तैयारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP Board: माशिमं ने परीक्षा से पहले 10वीं और 12वीं के छात्रों को दी बड़ी राहत

खास बात ये है कि बोर्ड हर विषय के सिलेबस को तीन यूनिट में बांट दिया है।इसमें 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 3-3 अंक के दस लघु उत्तरीय प्रश्न और 4-4 अंक के दस तार्किक प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र में अब दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के बदले छोटे-छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे,  जिनका उत्तर चैप्टर को पढ़ने व समझने के बाद ही दिया जा सकेगा। एक, तीन या चार अंक के ही प्रश्न होंगे।

100रु. लेट फीस के साथ 31 दिसंबर तक भर सकते है फॉर्म

इसके अलावा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म में भी बड़ी राहत दी है। मंडल ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (Private School Association) के साथ सोमवार को हुई बैठक के बाद निर्णय लिया। मंडल ने आदेश जारी किया कि बोर्ड परीक्षा का फॉर्म 31 दिसंबर तक सामान्य शुल्क 900 रुपये के साथ 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

जनवरी में 5 हजार और मार्च में 10 हजार भरना होगा

इसके बाद एक से 15 जनवरी 2021 तक फॉर्म भरने पर 2 हजार रुपये और 16 से 31 जनवरी तक पांच हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। जो परीक्षा फॉर्म भरने से चूक गए है वे MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। छात्र जो 31 मार्च, 2021 तक आवेदन करेंगे, उन्हें 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

अब ऐसा होगा नया पैटर्न

कुल अंक- 100
वस्तुनिष्ट प्रश्न – 30 अंक
लघु उत्तरीय प्रश्न -30 अंक (3-3 अंक के दस प्रश्न)
तार्किक प्रश्न – 40 अंक (4-4 अंक के दस प्रश्न)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews