Hindi News

MP Board: 20 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा! पेपर-आंसर शीट घर ले जा सकेंगे छात्र, जानें अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Board: 20 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा! पेपर-आंसर शीट घर ले जा सकेंगे छात्र, जानें अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board 10th-12th Exam) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। एमपी बोर्ड के प्री-बोर्ड एग्जाम  (MPBSE Pre Board Exam 2022) 20 जनवरी 2022 से शुरू होंगे।इसके लिए छात्रों को घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल से पेपर दिया जा सकता है।इसके तहत तय समय में छात्रों को आंसर शीट जमा करनी होगी।संभावना है कि लोक शिक्षण संचालनालय सोमवार तक इसका शेड्यूल जारी कर सकता है। वही 10वीं और 12वीं की फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाओं को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP में आधुनिक कैथ लैब का शुभारंभ, CM बोले- सुनियोजित पॉलिसी लाने पर भी विचार

नए शेड्यूल के मुताबिक, ओपन बुक पैटर्न के आधार पर 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड हो सकते है। सरकारी और निजी स्कूलों में अलग अलग मोड में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके तहत छात्रों को स्कूल में बुलाकर पेपर और आंसर कॉपी दी जाएंगी और फिर चार-पांच दिन बाद स्कूल पहुंचकर उन्हें कॉपी जमा करनी होगी।वही हालातों को देखते हुए अलग-अलग टाइम स्लॉट में स्कूलों में बुलाकर पेपर और आंसर कॉपी दी जा सकती है।सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ हर कार्य दिवस स्कूलों नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा।

यह भी पढ़े.. MP School:स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, ऑनलाइन क्लासेस के लिए SOP तैयार, जल्द जारी होंगे निर्देश

हालांकि अभी स्कूल शिक्षा विभाग या एमपी बोर्ड की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही प्री-बोर्ड का पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। इसमें परीक्षा के दिन और समय तय किए जाएंगे। छात्र किस तरह स्कूल से पेपर और उत्तर पुस्तिकाएं ले सकेंगे। कितने समय में उन्हें उत्तर पुस्तिका स्कूल में जमा करना होगा।वही निजी स्कूल 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा (MP Board 10th 12th Exam 2022) ऑनलाइन मोड में आयोजित करने की तैयारी में है, फिलहाल परीक्षाओं को होल्ड पर रखा गया है और जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा।

MP Board के जारी कार्यक्रम

  • 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।
  • नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।2021-22 में इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
  •  10वीं 12वीं की परीक्षा में 40% अंक ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे, अधिक जानकारी के लिए छात्र MP Board MPBSE की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews