Hindi News

MP Corona: मप्र में एक्टिव केस 100 पार, फिर 7 नए पॉजिटिव, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Corona: मप्र में एक्टिव केस 100 पार, फिर 7 नए पॉजिटिव, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली के बाद मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में कोरोना की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। 6 नंवबर 2021 को प्रदेश में सिर्फ 7 नए पॉजिटव सामने आए है और 12 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 107 हो गई है। मप्र में संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत  के साथ रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़े.. पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, अटक सकती है नवंबर की पेंशन, जानें क्यों

मध्य प्रदेश में 6 नवंबर को 7 नए पॉजिटिव (MP Corona Active Case) जिसमें 3-3 इंदौर-भोपाल और एक नीमच में केस सामने आया है।इसमें 31179 मरीजों की जांचे की गई।1594 फीवर क्लिनिक एक्टिव है।बावजूद इसके चिंता की बात ये है कि इंदौर-भोपाल में लगातार केस सामने आ रहे है और नवबंर में भी एक्टिव केसों का आंकड़ा 100 पार ही बना हुआ है।

इस महीने के शुरु होते ही इंदौर में लगातार 2-4 नए केस रोजना सामने आ रहे हैं।यहां 5 दिन में 12 पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकांश की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री सामने नहीं आई है। इसके पूर्व 1 नवम्बर को 2, 2 नवम्बर को 1, 3 नवम्बर को 3 तथा 4 नवम्बर को 3 पॉजिटिव पाए गए थे। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 25 से ज्यादा हैं, जो कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं।वही भोपाल में भी लगातार केस सामने आ रहे है।

यह भी पढ़े.. MP News: पंचायत सचिव समेत 4 सस्पेंड, 28 कर्मचारियों को नोटिस, 2 लाइसेंस भी निलंबित

बता दे कि मध्यप्रदेश में अब तक प्रदेश में 7.14 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। पहला डोज 4.99 करोड़ और दूसरा डोज 2.15 करोड़ लोगों को लग चुका है। वही वैक्सीनेशन महाअभियान 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर प्रत्येक बुधवार को शुरु होगा। सरकार ने 18+ की पात्र आबादी को दोनों डोज का 100% लक्ष्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2021 तक का समय तय किया है। प्रदेश में पात्र आबादी 5.49 करोड़ है। दूसरा डोज अभी 3.33 करोड़ और पहला डोज करीब 50 लाख को लगना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews