मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय के सूचना अधिकारियों को अब समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा, इस संबंध में 30 सितंबर 2026 को वित्त विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य की सिविल सेवा के सदस्यों की तर्ज पर विधानसभा सचिवालय के ‘अ’ श्रेणी के सूचना अधिकारियों को भी आगे बढ़ने के निश्चित अवसर उपलब्ध कराने के लिए समयमान वेतनमान के दायरे में शामिल कर लिया गया है।
यह निर्णय अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक ( 1 अप्रैल 2026 ) में की गई अनुशंसा के बाद लिया गया है। वित्त विभाग के उप सचिव विवेक कुमार धारू के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समयमान वेतनमान स्वीकृति के लिए पूर्व में जारी अन्य सभी प्रावधान यथावत लागू रहेंगे। इस आदेश के बाद अब पात्र अधिकारियों को सेवा के निर्धारित वर्ष पूरे होने पर उच्चतर वेतनमान का सीधा लाभ मिल सकेगा।
आइए जानते हैं किस तरह मिलेगा लाभ
- आदेश के अनुसार, सीधी भर्ती से नियुक्त ‘अ’ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों को 8 वर्ष और 16 वर्ष की सेवा पूरी करने पर क्रमशः प्रथम और द्वितीय समयमान वेतनमान प्राप्त होगा।
- छठवें वेतनमान के अंतर्गत मूल वेतनमान 15600–39100 + 6600 ग्रेड पे था, जिसे प्रथम समयमान में 7600 ग्रेड पे और द्वितीय समयमान में 37400–67000 + 8700 ग्रेड पे किया गया है।
- सातवें वेतनमान के तहत मूल वेतनमान 67300–206900 (लेवल ‘अ’) है, जिसे प्रथम समयमान में 79900–211700 और द्वितीय समयमान में 123100–215900 किया गया है।







