Transfer : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से तबादले जारी है, शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में तीन अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने इन तीन IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की
MP GAD द्वारा जारी आदेश में पहला नाम पदस्थापना का इन्तजार कर रहीं 2021 बैच की IAS अधिकारी सौम्या आनंद का है उन्हें शहडोल का सहायक कलेक्टर बनाया गया है , दूसरा नाम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव 2022 बैच के अधिकारी कार्तिकेय जायसवाल का है उन्हें बालाघाट का सहायक कलेक्टर बनाया गया है वहीं तीसरा नाम वन विभाग के अवर सचिव 2022 बैच के अधिकारी विशाल धाकड़ का है जिन्हें धार जिले का सहायक कलेक्टर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई, प्रदेश के कई जिलों से 42 अवैध शस्त्र जप्त
2मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी बैठक, DGP ने दिए निर्देश, नियमों का कड़ाई से हो पालन
3रेल अधिकारियों के नाम पर फर्जी कॉल, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें-भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनर्स के लिए जारी की एडवाजरी
4नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला, मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देंगे बधाई