मध्य प्रदेश में तबादलों (Transfer) पर अब फिर से रोक लग गई है, तबादलों के लिए 17 जून अंतिम तारीख थी यानि अभी विभाग तबादला नीति के तहत इस अवधि तक तबादले कर सकते थे इसलिए विभागों ने 17 जून देर रत तक तबादला सूची तैयार की और आदेश जारी किये।
तबादलों के इस क्रम में शिक्षा विभाग ने भी संचालकों के तबादला आदेश जारी किये, इसमें उप संचालक, संयुक्त संचालक और सहायक संचालाकों के नाम शामिल हैं, मंत्रालय से जारी आदेश में 4 शिक्षा अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा है।
ये भी पढ़ें
1भोपाल में हवाला के 55 लाख की लूट का खुलासा, ऑनलाइन सट्टे के कर्ज में डूबे अकाउंटेंट समेत 12 आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख बरामद
2MP Board 2026: मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा, देखें टाइम-टेबल, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?
3नियमों की उड़ाई धज्जियां! मंडीदीप की LPG एजेंसी पर छापा, 200 से अधिक सिलेंडर जब्त
4भोपाल हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामले में चश्मदीद का बड़ा दावा, गोलियां चलती रहीं और पुलिसकर्मी अंदर बैठे रहे, जानें पूरा मामला
इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
- स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश में कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा में पदस्थ उप संचालक नीरव दीक्षित को इसी पद पर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल पदस्थ किया है।
- संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इंदौर में पदस्थ संयुक्त संचालक अरविंद सिंह को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया है।
- अनूपपुर में पदस्थ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो (मूल पद सहायक संचालक) को सहायक संचालक कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल भेजा है।
- कार्यालय लोक शिक्षण नर्मदापुरम में पदस्थ उप संचालक निर्मल केलिव को तबादला कर उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल पदस्थ किया है।