मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। मंगलवार देर रात राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2 अधिकारियों के तबादले किए हैं वहीं एक आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 6 अक्टूबर 2026 को गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार (2016 बैच), विदिता धनखड़ (2021 बैच) और श्रुतकीर्ति सोमवंशी (2018 बैच) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश आईपीएस नई पदस्थापना
ये भी पढ़ें
1आज रीवा-जबलपुर समेत 16 जिलों में बादल-बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में धूप, 3 दिन ऐसा ही रहेगा MP का मौसम, 10 अक्टूबर से बदलाव
2सीहोर में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार: झाड़ियों और गड्ढे में घुसी, एक बच्ची घायल, बाकी छात्र सुरक्षित
3MP सरकार फिर लेगी 3 हजार करोड़ का कर्ज, जीतू पटवारी ने किए सवाल, सरकार बोली “पूंजीगत कामों के लिए ले रहे लोन”
4भोपाल में आज से MP ट्रैवल मार्ट का आगाज: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 34 देशों के मेहमान होंगे शामिल
- प्रकाश चन्द्र परिहार (IPS 2016): वर्तमान में पुलिस अधीक्षक (SP), जिला-पांढुर्णा के पद पर कार्यरत परिहार को अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
- विदिता धनगर (IPS 2021): वर्तमान में सेनानी, 2वीं वाहिनी, वि.स.बल., ग्वालियर के पद पर तैनात धनगर को अब पुलिस अधीक्षक (SP), जिला-पांढुर्णा की कमान सौंपी गई है।
- श्रुतकीर्ति सोमवंशी (IPS 2018): वर्तमान में सेनानी, 13वीं वाहिनी, वि.स.बल., ग्वालियर के पद पर कार्यरत सोमवंशी को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ सेनानी, 2वीं वाहिनी, वि.स.बल., ग्वालियर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
MP IPS OFFICER TRANSFER ORDER