MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उज्जैन में सेवा संकल्प सभा का आयोजन आज, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया जाएगा याद

उज्जैन में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प सभा और ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Ujjain

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में सेवा संकल्प अभियान और ज्योति यात्रा का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।

उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गृह नगर है। ऐसे में सीएम खुद सेवा संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। वो कार्यक्रम का हिस्सा बन सेवा संकल्प का संदेश देंगे। इसके लिए सीएम उज्जैन पहुंच गए हैं।

चलेगा पीएम का लाइव संबोधन

सेवा संकल्प सभा का आयोजन उज्जैन के आस्था गार्डन में किया जाने वाला है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी सभा को लाइव संबोधित भी करने वाले हैं। इस दौरान पीएम के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के दौरान की गई सेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम का हिस्सा मुख्यमंत्री मोहन यादव की बनने वाले। सेवा संकल्प सभा के साथ वो सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

निकाली जाएगी सेवा ज्योति यात्रा

आस्था गार्डन में आयोजित की गई सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली जाने वाली है। ये यात्रा आस्था गार्डन से शहीद पार्क तक जाएगी। इस यात्रा का आकर्षण सेवा ज्योति कलश रहेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। इसके जरिए नागरिकों को इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में सेवा संकल्प सभा का आयोजन आज, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया जाएगा याद