मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में प्रशिक्षण ले रहे जूनियर डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए खुशखबरी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड में 4.46% वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।
इसका लाभ पीजी (प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष) मेडिकल छात्रों, सुपर स्पेशियलिटी विद्यार्थियों और सीनियर-जूनियर रेजिडेंट को लाभ मिलेगा। नई दरों के लागू होने से जूनियर डॉक्टरों को हर महीने पहले की तुलना में अधिक स्टाइपेंड मिलेगा। इससे पहले स्टाइपेंड की दरों में संशोधन 1 अप्रैल 2025 को किया गया था।
ये भी पढ़ें
1भोपाल के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, भोजन में इल्ली मिलने के बाद जांच शुरू, 7 सैंपल लिए
2Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर! सांदीपनि स्कूलों की बसों का तय हो सकता है किराया
3प्रो. डॉ. प्रेम नारायण सक्सेना की जन्म शताब्दी पर भोपाल में समारोह, विश्वास सारंग बोले- उनके शिष्य आज भी उन्हें याद करते हैं
4जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, विदिशा में धान की फसल बचाने हलाली डैम से पानी छोड़ने की मांग
आइए जानते हैं किसका कितना बढ़ा स्टाइपेंड
- पीजी प्रथम वर्ष: स्टाइपेंड 77,662 से बढ़ाकर 81,126 रुपये (3,464 रुपये की बढ़ोतरी) किया गया है।
- पीजी द्वितीय वर्ष: 80,050 से बढ़ाकर 83,620 रुपये (3,570 रुपये की बढ़ोतरी)
- पीजी तृतीय वर्ष: 82,441 से बढ़ाकर 86,118 रुपये (3,677 रुपये की बढ़ोतरी)
- सुपर स्पेशलिटी प्रथम वर्ष: 82,441 से बढ़ाकर 86,118 रुपये (3,677 रुपये की बढ़ोतरी)
- सुपर स्पेशलिटी द्वितीय वर्ष: 82,441 से बढ़ाकर 86,118 रुपये (3,677 रुपये की बढ़ोतरी)
- सुपर स्पेशलिटी तृतीय वर्ष: 82,441 से बढ़ाकर 86,118 रुपये (3,677 रुपये की बढ़ोतरी)
- सीनियर रेजिडेंट: 90,803 से बढ़ाकर 94,853 रुपये (4,050 रुपये की बढ़ोतरी)
- जूनियर रेजिडेंट: 63,324 से बढ़ाकर 66,148 रुपये (2,824 रुपये की बढ़ोतरी) किया गया है।
