MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उज्जैन में देवास गेट बस स्टैंड बंद, आगर-मक्सी की बसों के बदले रूट

12 अक्टूबर यानी आज से देवास गेट बस स्टैंड बंद कर दिया गया है। यहां से संचालित होने वाली बस अब नानाखेड़ा से मिलेगी। सभी बसों के लिए प्रशासन द्वारा रूट तय कर दिए गए हैं।
Ujjain

सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में निर्माण कार्यों का दौर देखने को मिल रहा है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए देवास गेट बस स्टैंड को बंद कर दिया गया है। यहां से चलने वाली बसों का संचालन अब नानाखेड़ा से किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

प्रशासन द्वारा पहले ही 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड बंद करने जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद भी जानकारी के अभाव में कई लोग यहां पर पहुंचे और परेशान हो तो दिखाई। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। अब यहां से चलने वाली बसों को अलग-अलग रास्ते के जरिए अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

कहां से जाएंगी बसें

देवास गेट बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा आगर और मक्सी के लिए बस मिला करती थी। अब इनके लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है। अगर और मक्सी की बस पांड्याखेड़ी होते हुए कोठी के पीछे से पाइप फैक्ट्री और भरतपुरी होकर नानाखेड़ा पहुंचेगी। वहीं देवास की बसों को सेठी पेट्रोल पंप से भरतपुरी होते हुए नानाखेड़ा जाना होगा। इंदौर की बसों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज और आस्था गार्डन से नानाखेड़ा का रूट तय किया गया है। बड़नगर और बायपास रूट की बसें बायपास रिंग रोड से आस्था गार्डन होते हुए नानाखेड़ा आएगी।

लग रहा है ज्यादा समय

देवास गेट बस स्टैंड से मिलने वाली बसों की वजह से यात्रियों को काफी सुविधा रहती थी। खासकर पुराने उज्जैन में रहने वाले लोगों के लिए यह पास पड़ता था। लेकिन अब यात्रियों को 30 से 40 मिनट ज्यादा लगाकर ट्रैफिक से गुजरते हुए नानाखेड़ा पहुंचना होगा। ऐसे में आवागमन में ज्यादा समय खर्च होगा।

अभी तय नहीं है आगे का निर्माण

देवास गेट बस स्टैंड को फिलहाल सिंहस्थ के काम के लिए बंद तो कर दिया गया है। लेकिन यह तय नहीं किया गया है कि आगे यहां पर क्या होने वाला है। दरअसल शहर में सड़क चौड़ीकरण और एलिवेटेड ब्रिज सहित अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में देवास के बस स्टैंड पर क्या निर्माण किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में देवास गेट बस स्टैंड बंद, आगर-मक्सी की बसों के बदले रूट