MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

राहुल गांधी ने लोगों को CP बुलाया, कहा- हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने जा रहे, बोले “PM Modi सरकार जो कर रही वो गलत है”

राहुल गांधी बोले नरेंद्र मोदी देश की जनता पर अत्याचार कर रहे हैं। उनकी आवाज कुचल रहे हैं और महिलाओं को अपने गुंडों से पिटवा रहे हैं। लेकिन अब और नहीं - देश देख रहा है और हर गद्दार का हिसाब होगा।
Rahul Gandhi attacks PM Modi.

Rahul Gandhi attacks PM Modi.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला (Rahul Gandhi attacks PM Modi ) बोला है उन्होंने आज AICC में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं। ED, CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं। आपको जो करना है करो, सच्चाई हमारे साथ है। CEC ज्ञानेश  कुमार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा उनकी हालत हम जानते हैं, वो रात को सो नहीं पा रहे हैं उन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं। वे बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं।

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी अब आर पा र्की लड़ाई के मूड में आ चुके हैं, उन्होंने मीडिया के सामने कहा  वोट चोरी, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के मुद्दे को लेकर दिल्ली में जनआंदोलन चल रहा है।  विरोश तो बहुत पहले से था, लेकिन अब खुलकर सामने आ रहा है। लेकिन सवाल है दिल्ले को जेल क्यों बना दिया लोगों को दिल्ली पहुँचने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा दिल्ली को किला बना दिया गया है, लेकिन हमारी स्ट्रेटजी दूसरी है। हम देश को दिखाना चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार, ज्ञानेश कुमार को बचा रही है।

राहुल गांधी ने कहा सबसे रोचक बात ये है कि पुलिस भी परेशान है। पुलिसवाले कह रहे हैं- हम से देश के युवाओं को पिटवाया जा रहा है, लेकिन RSS के लोगों को फ्री घूमने दिया जा रहा है। यही BJP-RSS के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। 50% पुलिसवाले हम से कह रहे हैं- जो आप कर रहे हैं, वो सही है, करते जाओ। पुलिस, ITBP, CRPF, जनता, विपक्षी पार्टियां एक तरफ हैं और दूसरी तरफ मोदी, शाह, अजित डोवल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के वोट चोर हैं।

मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में

राहुल गांधी ने चुनौती देते हुए कहा मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं। ED, CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं। आपको जो करना है करो… सच्चाई हमारे साथ है। ज्ञानेश कुमार की हालत हम जानते हैं। हम जानते हैं कि वो रात को सो नहीं पा रहे हैं। इन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं। ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं।  हमारे पास आपके बारे में जानकारी है। हम आपके अतीत को जानते हैं, हम आपके भ्रष्टाचार के बारे में सब कुछ जानते हैं। हम इंतज़ार कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने जनता को CP बुलाया  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। CJI ने जवाब दिया है और हमें याचिका दायर करने का निर्देश दिया है।  INDIA गठबंधन के नेता और मैं सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और यह याचिका दायर करेंगे। हम सभी भारतीयों से हमारा समर्थन करने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा- आज हमसे बाराखंबा जंक्शन, CP पर जुड़ें जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, वो आ सकता है। अगर BJP के लोग भी सोचते हैं कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है, तो आप भी आ जाओ।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगायेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा ये संविधान को बचाने की लड़ाई है, आपके भविष्य की लड़ाई है। अगर आप सीधे नहीं आ सकते, तो जब हम 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल कर रहे होंगे, तो आप सॉलिडेरिटी दिखाएं और खुद को एक्सप्रेस करें। आप देश को बताइए कि मोदी सरकार जो कर रही है वो गलत है और हम ये नहीं होने देंगे। आपको डरने की जरूरत नहीं है।

हम न थकेंगे, न रुकेंगे, सच हमारे साथ, हारेंगे वही – जिनके साथ सच नहीं

राहुल गांधी ने कहा, हमें हर दिन इस लड़ाई को लड़ना है, रुकना नहीं है, पीछे नहीं हटना हमें रोज रोका जाएगा, लेकिन हमें टिके रहना है और थकना नहीं है, हम न थकेंगे, न रुकेंगे, क्योंकि सच हमारे साथ है। हारेंगे वही – जिनके साथ सच नहीं है। जब तक संविधान कायम नहीं होगा जब तक CEC ज्ञानेश कुमार नहीं जाएगा जब तक चुनाव का सिस्टम सही नहीं होगा जब तक हिंदुस्तान के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हिंदुस्तान का युवा नहीं रुकने वाला है, चाहे जो करना है- कर लो। हम पीछे नहीं हटेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
राहुल गांधी ने लोगों को CP बुलाया, कहा- हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने जा रहे, बोले "PM Modi सरकार जो कर रही वो गलत है"