लंबे इंतजार और गहन मंथन के बाद मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के नामों की घोषणा कर दी है। रविवार (29 मार्च 2026) को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध मेंअधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 123 नगर परिषदों में 4-4 और 46 नगर पालिकाओं में 6-6 मनोनीत पार्षद की नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां ‘मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961’ की धारा 19 (1) (ग) के तहत की गई हैं।

इन जिलों की नगर परिषदों के एल्डरमैन की सूची

सागर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच के लिए सूची जारी की गई है। हालांकि चंबल और बुंदेलखंड जैसे कुछ क्षेत्रों की सूचियों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। माना जा रहा है कि अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह तक शेष नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए भी नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

कौन होते हैं एल्डरमैन

  • बता दें कि एल्डरमैन नगरीय निकायों, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में मनोनीत पार्षद होते हैं, जिन्हें आम जनता द्वारा सीधे नहीं चुना जाता, बल्कि राज्य सरकार या संबंधित प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  • इनका काम नगर निकायों की बैठकों में भाग लेकर विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर अपनी राय देना है।
  • शहर की योजनाओं, परियोजनाओं और नीतियों पर सुझाव देना और स्थानीय समस्याओं को बैठक में रखना है।
  • निर्वाचित पार्षदों के विपरीत, एल्डरमैन को परिषद की बैठकों में किसी प्रस्ताव पर वोट डालने का अधिकार नहीं होता है यानि इनके पास मत (वोट) देने का अधिकार नहीं होता।। इनका कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होगा या सरकार के आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

मुख्यमंत्री बोले- प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे, नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश के 169 नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को शहरों के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे विश्वास है कि ‘विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नये आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।

नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन की लिस्ट

नगर परिषद में एल्डरमैन की सूची