Hindi News

MP News : CM Shivraj जनजातीय महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, सीएम निवास में विधायकों संग बैठक कर करेंगे चुनावी रणनीतियों पर चर्चा

Written by:Sanjucta Pandit
Last Updated:
MP News : CM Shivraj जनजातीय महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, सीएम निवास में विधायकों संग बैठक कर करेंगे चुनावी रणनीतियों पर चर्चा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट : मध्यप्रदेश (MP News) में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। नेता, विधायक सभी अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों का आगमन चुनावी बिंदू से महत्तवपूर्ण माना जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनजातीय महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। बता दें कि आज राजधानी भोपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को सौगात देंगे। दरअसल सीएम शिवराज सहरिया, बैगा और भारिया की महिलाओं को उनके जीवन के गुजर-बसर के लिए पोषण भत्ते का वितरण करेंगे। जिससे महिलाओं को शासकीय योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें – लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सैलरी में आएगा उछाल, खाते में आएंगे 95680 रुपए, जाने ताजा अपडेट

एक तरफ जनजातीय महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने वाली है, तो वहीं दूसरी तरफ आज मुख्यमंत्री निवास में विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। जिसमें मानसून सत्र की चर्चा की जा सकती है। बता दें कि बैठक में सभी विधायक शामिल होंगे। इस दौरान चुनावी और मानसून सत्र की रणनीति बनाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम इसे अच्छे से चलाने के लिए चर्चा करेंगे। सूत्रों की मानें तो, चर्चा के दौरान विपक्ष को भी घेरने की रणनीति बनाई जा सकती है। जोकि चुनाव की दृष्टी से बेहद महत्तवपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें – Pitru Paksha : पितरों की नाराजगी घर और परिजनों के लिए पड़ सकती है भारी, इन आसान उपायों से करें खुश

वहीं, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती ग्वालियर पधार रहे हैं। जहां वो श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री चीता परियोजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके लिए नामीबिया से चीता लाया जा रहा है। इन चीते की खास बात यह है कि, इसे शिकार करना नहीं आता। क्योंकि इनमें ज्दातर घरेलू चीते हैं, जिन्हें हमेशा पिंजरे में रखा गया। जिसके कारण उन्हें शिकार करना नहीं आता। बता दें कि भारत में करीब 70 साल बाद चीता लाया जा रहा है। जिन्हें 17 सितंबर को इस अभ्यारण में पहुंचाया जाएगा। जिसे लेकर सभी प्रकार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन दोनों ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। वहीं जनता समेत पशु प्रेमी भी इस शुभ घड़ी का बड़ी बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – गुना : दादा के अंतिम संस्कार में आए पोते की डूबने से मौत, कोटा में रहकर NEET की कर रहा था तैयारी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कूनो पार्क पहुंचकर वहां हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासन और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए।

यह भी पढ़ें – लखनऊ में पिटबुल डॉग ने युवक पर किया हमला, बचाने आई मां भी हुई घायल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews