MP Breaking News

MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें सूची

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। 10 IPS और 127 SPS के एक साथ तबादले किये गये हैं। गृह विभाग ने तबादला सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Transfer 2026

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है और अलग-अलग विभागों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग में भी अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है जिससे महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, एक बार फिर राज्य में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

बता दें कि 13 सितंबर 2026 को गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10  भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 127 राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के तबादले किये हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

गृह विभाग के आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और नगरीय पुलिस क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सूची में सबसे पहला नाम मनीष भारद्वाज का दिया गया है। मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय भोपाल में साइबर के उप पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर नगरीय इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार वर्मा को देवास में सहायक पुलिस अधीक्षक से नगर पुलिस अधीक्षक रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव प्रिया को एसडीओपी नेपानगर, बुरहानपुर और शुभम सिंह ठाकुर को एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी हुए तबादले

बता दें कि सिर्फ IPS अधिकारियों के तबादले नहीं हुए बल्कि उनके साथ सूची में 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देखें पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें सूची - MP Breaking News