MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

MP Police Transfer: 65 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती, इन जिलों के CSP भी बदले

मध्य प्रदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में ग्वालियर-जबलपुर समेत कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Transfer

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने शनिवार देर रात (27 जून 2026) 65 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जार सूची में डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक), एसडीओपी (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस) और एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, धार, बुरहानपुर और पीथमपुर जैसे शहरों में नए सीएसपी और एसपी की तैनाती की गई है। मुरैना, शिवपुरी, अलीराजपुर, मंदसौर, सिवनी, दमोह, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल, नीमच, बड़वानी, धार और सिंगरौली में नए अधिकारियों क पदस्थापना क गई है। इसके अलावा बालाघाट स्थित नक्सल विरोधी विंग ‘हॉक फोर्स’ में डीएसपी स्तर के 18 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर तैनात किया है।

बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अधिकारियों को जिम्मेदारी

उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर और राकेश आर्य सहित कुल 18 अधिकारियों को पदस्थ किया गया है।

4 नए एसडीओपी भी मिले

बालाघाट जिले में दीपक तोमर को एसडीओपी लांजी, चंद्रशेखर पांडे को एसडीओपी बैहर और अभिषेक गौतम को एसडीओपी परसवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। संबंधित अधिकारियों को जल्द अपनी नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

mp police transfer

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Police Transfer: 65 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती, इन जिलों के CSP भी बदले - MP Breaking News