Hindi News

MP Weather: मप्र के मौसम में परिवर्तन, बारिश का दौर थमा, ठंड की जल्द होगी दस्तक

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather: मप्र के मौसम में परिवर्तन, बारिश का दौर थमा, ठंड की जल्द होगी दस्तक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP Weather Update Today) के मौसम में परिवर्तन होते ही बारिश का दौर थम गया है। पिछले 24 घंटे में केवल कुछ ही  जिलों में  बौछार देखने को मिली, वही आज बुधवार को कहीं भी बारिश (Rain) के आसार नहीं है। एमपी के मौसम विभाग (MP Weather Department) ने  हवाओं का रुख उत्तरी होने से दो दिन बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से. से नीचे पहुंचने की संभावना है। यह ठंड की शुरुआती दस्तक मानी जा सकती है।

यह भी पढ़े.. SAHARA: सहारा ऑफिस की तालाबंदी, दो दिन पहले जोनल हेड ने दिया था इस्तीफा

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि वेदर सिस्टम के एमपी से यूपी की ओर रुख करने के चलते वातावरण में नमी कर हो रही है और बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगी है, जिसके चलते वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है और तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को खंडवा, खरगोन और उज्जैन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो मंडला में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला है।मंगलवार को सिर्फ होशंगाबाद में बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 5 दिनों में 34 नए केस, आज फिर 9 पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर

वही भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी जिलों में गुरुवार तक बारिश होने की चेतावनी दी है। बिहार में 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।वही एर्नाकुलम में इदमलयार और पठानमथिट्टा में पंपा बांध के बाद केरल (Kerala Weather) के इडुक्की जलाशय के तहत चेरुथोनी बांध के 3 गेट खोल दिए गए। अगले 24 घंटे में कोल्लम, अलाप्पुझा और कासरगोड सहित राज्य के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews