Hindi News

MP Weather: सोमवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather: 16 फरवरी को सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा भी छा सकता है।
MP Weather: सोमवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार

वर्तमान में कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिन-रात के तापमान में इजाफा हो रहा है, हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक बनी हुई। 16 फरवरी (सोमवार) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से बादल छाने, हल्का कोहरा और प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

भोेपाल में रविवार को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 32°C और रात का न्यूनतम तापमान 14 °C डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार (14 फरवरी 2026) को सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 33.5 °C दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 से 2.7 °C अधिक रहा। न्यूनतम तापमान इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल व सागर संभागों में सामान्य से 1.6 से 2.8 °C अधिक दर्ज किया गया।

इन जिलों में तापमान 9 °C से पार पहुंचा

  1. पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9.4 °C
  2. करौंदी (कटनी) में 10 °C
  3. चित्रकूट (सतना) में 10.2 °C
  4. कल्याणपुर (शहडोल) में 10.3 °C
  5. नौगांव (छतरपुर) में 10.4 °C
  6. भोपाल में 14.2 °C
  7. इंदौर में 13.6 °C
  8. ग्वालियर में 12.8 °C
  9. उज्जैन में 15.7 °C
  10. जबलपुर में 14.6 °C
  11. धार में 16.9 °C

नए सिस्टम से फिर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं लगभग 287 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ के 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 19 फरवरी के आसपास अशोकनगर, गुना और राघवगढ़ में भी बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 °C तक का इजाफा हो सकता है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews