उज्जैन में आज स्कूल चले अभियान के तहत स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम के तहत महापौर,
विधायक और सांसद सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।
जिले में 15 जनप्रतिनिधि और 91 जिलाधिकारी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की ओर से सभी 91 अधिकारियों को अलग-अलग स्कूल आवंटित किए गए हैं। स्कूलों में पहुंच गए यह अधिकारी विद्यार्थियों से चर्चा करने के साथ ही अधोसंरचना और पढ़ाई की स्थिति का जायजा लेंगे। जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा गया है।
ये जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
सुजान प्रतिनिधि भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे उनमें सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल और सभापति कलावती यादव शामिल हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, आयुक्त आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट भी विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। यह उज्जैन के सांदीपनी स्कूल, मॉडल स्कूल, सांदीपनी स्कूल जीवाजीगंज, महाराजवाड़ा क्रमांक 3, नूतन इंदिरा नगर जैसे स्कूलों में जाने वाले हैं।
व्यवस्था का जायजा
कार्यक्रम के दौरान जो अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे वह यहां की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और अधोसंरचना का निरीक्षण करने वाले हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें आगे की भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को भविष्य के सपने संजोने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।






