मध्य प्रदेश में इस समय एमएसपी पर गेहूं खरीदी चल रही है (MP MSP Wheat Procurement) सरकार अभी तक 4 लाख 88 हजार किसानों से 19 लाख 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन कर चुकी है और 2 हजार 547 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कर चुकी है लेकिन इसी बीच इसमें एक घोटाले की खबर ने सियासत को गरमा दिया है, इसके उजागर होने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं और इसे किसानों के हक़ पर संगठित डाका कहा है
मध्य प्रदेश के प्रमुख हिंदी अख़बार दैनिक भास्कर में छपी एमएसपी फर्जीवाड़े की खबर को कांग्रेस नेताओं ने अपने X एकाउंट पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है और उस पर गंभीर आरोप लगाये हैं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पोस्ट करते हुए इस एकीसनों के हक़ पर संगठित डाका बताया है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा है – मध्य प्रदेश में अनाज नहीं, भ्रष्टाचार खरीदा जा रहा है।
बिचौलियों और दलालों को “कागज़ी किसान” बना दिया: सिंघार
नेता परतिपक्ष उमंग सिंघार ने अख़बार की खबर को पोस्ट करते हुए लिखा- मध्यप्रदेश में MSP पर गज़ब घोटाला, जमीन किसी और की, नाम किसी और का, और फायदा कोई तीसरा उठा रहा है। ये गड़बड़ी नहीं, सीधे-सीधे किसान के हक़ पर संगठित डाका है। बिचौलियों और दलालों को “कागज़ी किसान” बना दिया और असली किसान आज भी पसीना बहा रहा है और बिचौलिये मालामाल हो रहे हैं।
आरोप: धार में 48 घंटे से नंबर नहीं, 300 से ज्यादा ट्रॉलियां कतार में
उन्होंने लिखा- धार में 48 घंटे से नंबर नहीं, 300 से ज्यादा ट्रॉलियां कतार में हैं 42 डिग्री की जलती धूप भाजपा सरकार में “समर्थन मूल्य” अब किसानों के लिए संघर्ष और इंतज़ार का मूल्य बन गया है। धूप में जलता अन्नदाता, और फाइलों में सोता प्रशासन, ये कैसा न्याय? मैं इस पूरे घोटाले और अव्यवस्था की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग करता हूँ पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच हो, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मध्य प्रदेश में अनाज नहीं, भ्रष्टाचार खरीदा जा रहा है: जीतू पटवारी
उधर अख़बार की खबर को पोस्ट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा – एमएसपी के नाम पर यह कैसा घोटाला चल रहा है? जिनके पास एक इंच जमीन नहीं, उनके नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कर उन्हें “किसान” बना दिया गया और असली किसानों का हक लूटा जा रहा है। मध्य प्रदेश में अनाज नहीं, भ्रष्टाचार खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों के बच्चे देख रहे हैं कि आपकी सरकार हर दिन उन पर अत्याचार के नए आयाम छू रही है। सबका हिसाब लिया जाएगा।






