Hindi News

भोपाल मंडल में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद ज़मीर खान ने किया प्रदर्शनी का अनावरण

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
उस समय रेल के माध्यम से लाखों लोगों को एक जगह से दूसरे जगह सुरक्षित पहुंचाया गया। हमारी ट्रेनों ने संघर्ष और दर्द की कहानियों को भी सुना है।
भोपाल मंडल में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद ज़मीर खान ने किया प्रदर्शनी का अनावरण

भोपाल मंडल में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद ज़मीर खान ने किया प्रदर्शनी का अनावरण

सम्पूर्ण देश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ 14 अगस्त को श्रद्धा और भावनात्मक स्मरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल के रानी कमलापति स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद ज़मीर खान के कर-कमलों द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी का अनावरण किया गया।

 

आजादी के लिए अनगिनत त्याग और बलिदान

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल रेल प्रबंधक  पंकज त्यागी ने स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद ज़मीर खान का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। अपने भावुक संबोधन में मोहम्मद ज़मीर खान ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत त्याग और बलिदान देने पड़े। उन्होंने याद करते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल की सजा, पुलिस की लाठियां और अनेक कठिनाइयों का सामना किया, परंतु हार नहीं मानी।

विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग, कठिनाइयाँ और संघर्ष चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कहा कि ‘उस समय रेल के माध्यम से लाखों लोगों को एक जगह से दूसरे जगह सुरक्षित पहुंचाया गया। हमारी ट्रेनों ने संघर्ष और दर्द की कहानियों को भी सुना है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन यादों को भी संजोए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों, कठिनाइयों और संघर्षों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस हमें सामाजिक एकता, सद्भावना और मानवता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के विष को समाप्त कर आपसी भाईचारे को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।