Hindi News

Petrol Price 2021: मध्य प्रदेश में पेट्र्रोल 102 रुपए के पार, जानें अपने शहर के दाम

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ती मंहगाई के बीच आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।पेट्रोल-डीजल(Petrol Price) के दामों में फिर बढ़ोत्तरी की गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो मई के 11 दिन में पेट्रोल के दाम 1.66 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। एक तरफ जहां भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पेट्रोल 100 पार तो अनूपपुर और शहडोल में कीमत 102 से ऊपर पहुंच गई है।हैरानी की बात तो ये है कि मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल अनूपपुर जिले में मिल रहा है।

यह भी पढ़े.. Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद आम आदमी को झटका, इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

मंगलवार रात में 26 पैसे की बढ़ोतरी हाेते ही अनूपपुर में बुधवार को पेट्रोल (Petrol Price) की कीमत 102.87 रुपये, शहडोल में 102.40 रुपये पहुंच गया। हालांकि कोरोना लाकडाउन की वजह से लोग वाहनों का उपयोग अभी नहीं कर रहे हैं।इंदौर शहर में मंगलवार को पेट्रोल के दाम 100 रुपये 16 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं तो डीजल 91 रुपये चार पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र के इन संभागों में बारिश का अलर्ट, यहां ओलावृष्टि के आसार 

इंदौर में एक्ट्रा प्रीमियम की बात करें तो यह आंकड़ा अब 103.69 तक पहुंच गया है। नई दरें बुधवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़त के साथ ही भोपाल में सामान्य पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया है, हालांकि भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल (Petrol Price) काफी पहले से ही 100 रुपये से ऊपर चल रहा है।

चुनावों के बाद आया कीमतों में उछाल

बता दे कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2021) और दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) के नतीजों यानि 2 मई के बाद से तेल  के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई है। 4 मई को पेट्रोल में 18 पैसे, 7 मई तक 20,26 और 29 पैसे, 10 मई को 27 पैसे, 11 मई को 28 पैसे और फिर 12 मई को 26 पैसे बढ़ने के साथ ही आंकड़ा 100 को पार कर गया।

महानगरों के दाम

वही दिल्ली में पेट्रोल 92.05 रुपये और डीजल 82.61 रुपये लीटर हो गया है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 98.36 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 98.84 रुपये और डीजल 87.49 रुपये लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 92.16 रुपये और डीजल 85.45 रुपये लीटर हो गया है। भोपाल में पेट्रोल 100.08 रुपये और डीजल 90.95 रुपये लीटर हो गया है।

ऐसे करें चेक अपने शहर का दाम

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

इस आधार पर तय होते है दाम

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।  इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

यहां देखें लिस्ट

Petrol Price

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews