खान सर की ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और बवाल का मामला था हमने का नाम नहीं ले रहा है। यह खबर सामने आ रही थी कि मामले में वह सरेंडर कर सकते हैं, लेकिन उनके वकील की ओर से इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया गया था। अब आ रही जानकारी के मुताबिक इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका की गई है। इस पर सुनवाई मंगलवार को की जाएगी।
सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। वही इस मामले में गिरफ्तार किए गए उनके दो सुरक्षा गार्ड की जमानत के याचिका पर हुई सुनवाई का फैसला सुरक्षित रखा गया है।
जमानत का हुआ विरोध
खान सर के वकील की ओर से शनिवार को अग्रिम जमानत याचिका की कार्रवाई पूरी की गई थी। वहीं ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से इरादतन गोली चलाने के बाद कहते हुए जमानत याचिका का विरोध किया गया है।
कोचिंग सेंटर की बढ़ी मुश्किल
दूसरी तरफ खान ग्लोबल स्टडीज की प्रशासनिक स्तर पर परेशानी बढ़ती चली जा रही है। बीते दिन ही संस्थान और उससे जुड़े अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। जांच के दौरान कई तरह की खामियां सामने आई है। इस संबंध में संबंधित प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। फायर विभाग ने यह स्पष्ट कह दिया है कि अगर 15 जून तक सुधार नहीं किए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गार्ड के बयान बने मुसीबत
इंस्पायरिंग मामले में खान सर के दो सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया है कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर ही दो-दो राउंड फायरिंग की थी। इस बयान के बाद मामले की प्राथमिक में फैजल खान का नाम भी जोड़ दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी की चर्चा भी तेज हो गई है।
सरेंडर की चर्चा खारिज
शनिवार को हर जगह यह चर्चा हो रही थी की फायरिंग के इस मामले में खान सर समर्पण कर सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा भी किया गया था कि उन्होंने पटना कोर्ट में समर्पण कर दिया है। हालांकि उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल के सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने यह दावा भी किया है कि खान सर को साजिश के तहत इस पूरे मामले में फंसाया गया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका पक्ष अदालत के सामने रखने की बात कही गई है।






