Hindi News

किसान सम्मान निधि: नए साल पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, खातों में 20000 करोड़ ट्रांसफर

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
किसान सम्मान निधि: नए साल पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, खातों में 20000 करोड़ ट्रांसफर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।नए साल के पहले दिन मोदी सरकार (Modi Government) ने देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों (Farmers) को  बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 1 जनवरी 2022 को  पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment) की  10वी किस्त जारी कर दी है ।पीएम नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ किसानों के खाते में आज शनिवार 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है।किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक कर सकते है।

यह भी पढ़े..MP Corona: मप्र में कोरोना ब्लास्ट, 124 नए पॉजिटिव, इंदौर में बिगड़े हालात, सीएम ने दिए ये निर्देश

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 351 एफपीओ Farmer Producer Organizations (FPOs) को 14 करोड़ रुपये की इक्विटी ग्रांट भी जारी किया। इससे 1.24 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा।  बता दे कि केंद्र सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रुप में देती है। यानी आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि मिलती है।अब तक 11.37 करोड़ किसानों के खातों में 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।वही पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब किसानों को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी होगा। अब योजना के लाभार्थी किसानों को 10 वीं किस्त का पैसा तभी मिलेगा जब आप ई-केवाईसी पूरा कर लेंगे।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

1. पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2. यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा।
3. यहां ‘Beneficiary List’ के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद नया पेज खुल जाएगा।
4. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल भरें।
5. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें, यहां आपको पूरी लाभार्थियों की लिस्ट मिल जाएगी।

 किश्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

1. भुगतान की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. यहां होमपेज के दायीं ओर मौजूद किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
3. वहां लाभार्थी की स्थिति विकल्प चुनें और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
4. यहां आधार कार्ड नंबर, खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज कर डेटा प्राप्त करें पर क्लिक करें।
5. अंत में आपके सामने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भुगतान की स्थिति आ जाएगी।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews