MP Breaking News

पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार, शहर के पॉश इलाकों में बेच रहे थे अवैध तरीके से विदेशी दारू, 30 लाख की शराब और थार समेत 04 कारें जब्त

पूछताछ में सामने आया कि अरेरा, चार इमली समेत बड़ी पार्टियों में ही इसकी सप्लाई होती थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor

Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor

भोपाल में आबकारी विभाग ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पकड़े गए आरोपी विदेशी शराब की तस्करी और सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आबकारी विभाग ने एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह भोपाल के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी, चार इमली और बड़ी पार्टियों में विदेशी शराब सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार समेत 4 कारें जब्त की गई हैं। वही करीबन 30 लाख की विदेशी शराब भी जब्त की है।

पहले पति चढ़ा आबकारी विभाग के हत्थे 

दरअसल आबकारी विभाग को पिछले 15 दिन से सूचना मिल रही थी कि एक युवक शहर की पॉश कालोनियों में विदेशी शराब की सप्लाई कर रहा है। इस पर रैकी के बाद टीम ने गांधीनगर स्थित पंचवटी कॉलोनी में दबिश दी। सादे कपड़ों में पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल यादव उर्फ रवि को एक कार से अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 81 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और कार जब्त की गई। आरोपी रवि पूर्व में भी अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है। आबकारी विभाग की पकड़ में आए आरोपी रवि से पूछताछ की तो सामने आया कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर शराब की तस्करी कर रहा था। जिसके बाद उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया।

पति से पूछताछ में खुला राज पत्नी भी राजदार 

पूछताछ के बाद टीम ने रवि के विकासकुंज त्रिलंगा स्थित घर पर दबिश दी। यहां उसकी पत्नी प्रीति के कब्जे से अवैध शराब की बॉटलों से भरी पेटियां जब्त की गईं, जिसमें 411.75 लीटर शराब थी। घर में खड़ी तीन कारों में शराब छिपाकर रखी गई थी। दोनों पति-पत्नी से पूछताछ में उन्होंने चंचल साहू और अनिकेत शाक्य का नाम बताया। चंचल के घर पर दबिश दी गई, वहीं बरखेड़ा क्षेत्र से अनिकेत को एक स्कूटी पर शराब की 6 पेटी ले जाते पकड़ा गया। इस तरह कुल 552.75 लीटर शराब और चार कारें जब्त की गईं, जिनकी कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा है।

हाई-रेंज वाली शराब, आगरा-ग्वालियर के रास्ते आती थी भोपाल

आरोपी अपनी कार में अवैध तरीके से शराब सप्लाई किया करते थे। वह शहर के पॉश इलाकों में अपने कस्टमर तलाशा करते थे। आबकारी विभाग ने उनके पास से जो शराब जब्त की है। उसमें विदेश में बनी हाई-रेंज बॉटलें भी हैं। यह शराब जहाजों के माध्यम से बंदरगाहों तक पहुंचती है, फिर लेवलिंग करके संबंधित स्टेट में जाती है, लेकिन जब्त बॉटलों पर लेवलिंग नहीं थी। संभवत: यह शराब आगरा, ग्वालियर के रास्ते भोपाल लाई जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि अरेरा, चार इमली समेत बड़ी पार्टियों में ही इसकी सप्लाई होती थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार, शहर के पॉश इलाकों में बेच रहे थे अवैध तरीके से विदेशी दारू, 30 लाख की शराब और थार समेत 04 कारें जब्त - MP Breaking News