मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, दरअसल पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ती शिकायतों के चलते यह एडवाइजरी जारी की गई है। ठग अब रिटायर होने वाले और पेंशनधारियों को अपना शिकार बना रहे है, ठग पेंशन के पेपर के नाम पर इनसे मोबाईल में ही दस्तावेज की कापी और बैंक डिटेल्स मांग रहे है। इन्हे लिंक भेजकर उसे क्लिक करने के लिए कहा जाता है और जैसे ही यह लिंक मोबाईल पर क्लिक किया जाता है, ठग इनके बैंक अकाउंट से अमाउन्ट खाली कर देते है।
सोशल मीडिया के माध्यम से बनाते है शिकार
हाल ही में साइबर अपराधी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को निशाना बना रहे हैं। वे WhatsApp, SMS या ईमेल के माध्यम से लिंक और APK फाइलें भेजते हैं, जिनमें “8th Pay Commission Salary Calculator” या “नए वेतन की जानकारी” देने का दावा किया जाता है।
खतरे
इन फाइलों को इंस्टॉल करने पर आपके मोबाइल फोन और बैंक खातों तक अनधिकृत पहुंच मिल सकती है। धोखेबाज आपके व्यक्तिगत डेटा और बैंक बैलेंस चुरा सकते हैंl कई मामलों में कर्मचारियों के खातों से पैसे निकाल लिए गए हैं।
पुलिस की सलाह
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक या APK फाइल को कभी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। सरकारी वेतन आयोग (Pay Commission) से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक .gov.in वेबसाइटों पर ही देखें। WhatsApp या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भेजी गई फाइलें हमेशा संदिग्ध मानें। यदि आपको ऐसा कोई संदेश मिले तो तुरंत निकटतम थाने, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें। अपने मोबाइल में एंटीवायरस और सुरक्षा सेटिंग्स सक्रिय रखें।
ध्यान दें
आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि कोई अपराध घटित हो तो तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें। साइबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर- 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर- 1930 पर दें अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।”





