Hindi News

सड़कों की बदहाली के बाद 8 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, PWD पोर्टल पर दर्ज होगा नाम, MP में नहीं मिलेगा काम

Written by:Atul Saxena
Published:
नगरीय प्रशासन आयुक्त ने कहा है कि अन्य ठेकेदारों के खिलाफ भी जांच की प्रक्रिया जारी है और उन्हें जल्द ही ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस कठोर कदम के माध्यम से विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और समय पर पूरे हों। 
सड़कों की बदहाली के बाद 8 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, PWD पोर्टल पर दर्ज होगा नाम, MP में नहीं मिलेगा काम

मध्य प्रदेश में इस साल मानसून के सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी, राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर ग्वालियर सहित प्रदेश के कई शहरों ने सड़क निर्माण की घटिया क्वालिटी की परतें उधेड़ दी, मुख्य मार्ग की सड़कें धंस गई वहां बड़े बड़े गड्ढे हो गए, ग्वालियर में तो एक के साल पहली ही बारिश में कई बार धसक गई, सड़कों की बदहाली के अलावा भोपाल के 90 डिग्री पुल और इंदौर के z अकार के पुल को लेकर भी लेकर भी कई सवाल उठे लेकिन अब सरकार ने इसपर सख्ती की है, सरकार ने 8 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में घटिया निर्माण कार्यों एक बाद बदनामी और लोगों का गुस्सा झेल रही सरकार ने जब समीक्षा की तो ठेके लाने वाली फर्मों की लापरवाही और अनियमितताएँ सामने आई, जिसके बाद ऐसी फर्मों को चिन्हित कर उनके काम की समीक्षा की गई और फिर उनपर एक्शन का फैसला लिया गया, जिसमें 8 ठेकेदारों पर एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ख़राब गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य वाली फर्मो पर एक्शन के निर्देश दिए हैं।

एक्शन में नगरीय प्रशासन विभाग 

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने कहा है कि नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। जिन ठेकेदारों ने कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निविदा प्रक्रियाओं को प्रभावित किया है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। प्रदेश में 8 कंपनियों के ठेकेदारों को उनके कार्यों आदि के परीक्षण के बाद ब्लैकलिस्ट किया गया है। यह कंपनियां आगामी निविदा प्रकियाओं में भाग नही ले सकेंगी।

PWD पोर्टल पर काली सूची में दर्ज होंगे नाम 

नगरीय प्रशासन आयुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग द्वारा गुणवत्ता सुधार और कार्यों की धीमी गति को  सुधारने के लिये एक मिशन के रूप में की जा रही है। इसके तहत ठेकेदारों द्वारा की गई अनियमितताओं और खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है और अब वे भविष्य में लोक निर्माण विभाग के पोर्टल पर काली सूची में दर्ज होंगे।

8 कंपनियां ब्लैक लिस्टेड, MP में अब नहीं मिलेगा ठेका 

नगरीय प्रशासन विभाग ने जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया है उनमें खरगौन की मेसर्स यादव ट्रेडर्स , इंदौर की मेसर्स हेमन्त जैन एण्ड एसोसिएट्स , इंदौर की मेसर्स कार्तिक इन्टरपाईजेस,  शिवपुरी की मेसर्स शिवम कन्स्ट्रक्शन, चंपारण बिहार की मेसर्स विक्की कुमार तुरकोलिया, पटना बिहार की मेसर्स यशोदा मार्केटिंग,  कानपुर उत्तर प्रदेश की मेसर्स के.एल.डी. क्रिएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और नागौद की मैसर्स पौराणिक ट्रेडर्स शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews