MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

एमपी कांग्रेस ने बनाई युवा मामलों की समिति, जीतू पटवारी बोले- हम सब मिलकर छात्रों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करेंगे

एमपी कांग्रेस द्वारा बनाई गई ‘युवा मामलों’ की समिति में कुल 12 नेताओं के नाम है जो छात्रों से संवाद स्थापित करेंगे। 
congress

congress

NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से कांग्रेस आक्रोशित है, वो मोदी सरकार पर हमलावर है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दोषी ठहराते हुए उनका इस्तीफा मांग रही है, राहुल गांधी खुद युवाओं से संवाद कर रह हैं और उनकी आवाज बन रहे है इसी क्रम में उन्होंने “छात्रों की गूंज” अभियान शुरू किया है

राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” अभियान  में मध्य प्रदेश कांग्रेस भी अपना योगदान दे रही है , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है।

राहुल गांधी ने शुरू किया “छात्रों की गूंज” अभियान

जीतू पटवारी ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET परीक्षा में हुई धांधली और उससे प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के युवाओं और पीड़ित छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को समझते हुए आगे की रणनीति तैयार करने के लिए ‘युवा मामलों’ की समिति का गठन किया गया है।

अभियान को बनायेंगे जनआंदोलन: जीतू पटवारी 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर छात्रों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करेंगे तथा इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए छात्रों को न्याय दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समिति में कुल 12 सदस्य हैं जो छात्रों से संवाद स्थापित करेंगे।

‘युवा मामलों’ की समिति में इन नेताओं को जगह 

एमपी कांग्रेस की ‘युवा मामलों’ की समिति में प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, कुनाल चौधरी, यश घनघोरिया, विपिन वानखेड़े, मितेंद्र दर्शन सिंह, आशुतोष चौकसे, मनीष चौधरी, पोरलाल खरते, आनंद जाट और सदफ खान को शामिल किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
एमपी कांग्रेस ने बनाई युवा मामलों की समिति, जीतू पटवारी बोले- हम सब मिलकर छात्रों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करेंगे