Hindi News

राहुल गांधी के ‘जी-राम-जी’ बयान पर सियासी बवाल, BJP बोली- यह 140 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़

Written by:Ankita Chourdia
Published:
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'जी-राम-जी' वाले बयान पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने इसे भगवान राम और 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की आस्था का अपमान बताते हुए तीखा हमला बोला है। मध्यप्रदेश बीजेपी ने कहा कि यह कांग्रेस की राम विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
राहुल गांधी के ‘जी-राम-जी’ बयान पर सियासी बवाल, BJP बोली- यह 140 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान ने देश में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। मनरेगा पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘जी-राम-जी’ को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने इसे सीधे तौर पर हिंदू आस्था का अपमान बताया है।

मामला एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां राहुल गांधी ने कथित ‘जी-राम-जी गारंटी स्कीम’ का विरोध करने की अपील की। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता जी-ग्राम-जी क्या है!” उनका यह बयान सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई और बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

BJP का तीखा पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राम विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है।

“भगवान श्री राम हमारी आस्था के केंद्र बिंदु हैं। उनके नाम पर हास परिहास कर राहुल गांधी ने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह दिखाता है कि कांग्रेस श्री राम से कितनी नफरत करती है।” — डॉ. दुर्गेश केसवानी, प्रवक्ता, MP BJP

डॉ. केसवानी ने आगे कहा कि भगवान राम का नाम लेने मात्र से कष्ट दूर होते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करके देश की आस्था से खिलवाड़ किया है।

राम मंदिर से लेकर राम सेतु तक के आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने इस मौके पर कांग्रेस के पुराने रुख को भी याद दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं।

केसवानी ने कहा, “कांग्रेस ने राम मंदिर भूमि पूजन का विरोध किया और राम सेतु पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए थे।” उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कांग्रेस का यही रवैया जारी रहा तो एक दिन वह इतिहास की वस्तु बनकर रह जाएगी। इस बयान के बाद दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews