Hindi News

MP Weather: मंगलवार को 5 जिलों में बारिश की संभावना, 26 फरवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather: दक्षिणी मध्य प्रदेश में सक्रिय सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की स्थिति बनने की संभावना है।
MP Weather: मंगलवार को 5 जिलों में बारिश की संभावना, 26 फरवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज

48 घंटे बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले दक्षिणी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र और द्रोणिका के असर के चलते मंगलवार को छत्तीसगढ़ से सटे पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल और इंदौर में धूप खिली रहने का अनुमान है।

इससे पहले सोमवार (23 फरवरी 2026) को जबलपुर में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं रीवा, सीधी ,ग्वालियर, मुरैना, मऊगंज, सिंगरौली, बड़वानी, धार, दतिया, खरगोन, सागर और दमोह में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत जबलपुर में 0.4 मिमी, रीवा में 7.0 मिमी और सीधी में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान 2-3 °C और पश्चिमी इलाकों में 1-2 °C की बढ़ोतरी हुई।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम

बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और सिवनी के आसपास के इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। अन्य संभागों में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है

26 फरवरी को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र का क्षेत्र बना हुआ है वही एक ट्रफ भी सक्रिय है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 185 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से मौसम में फिर बदलाव आएगा। तापमान में इजाफा होगा और दिन में गर्मी का अहसास होने लगेगा। हालांकि रात-सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

तापमान 33 °C (अधिकतम) के पार पहुंचा

  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 11.2 °C
  • मंदसौर में 11.7°C
  • राजगढ़ में 12.4°C
  • कल्याणपुर (शहडोल)/इंदौर में 12.6°C
  • चित्रकूट (सतना), शिवपुरी में 13 °C
  • मंडला/धार में 33 °C
  • अलीराजपुर में 32.9 °C
  • तालुन (बड़वानी) में 33.9°C
  • भैरुंदा (सीहोर) में 32.6
  • नर्मदापुरम में 32.5 °C

5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल में 14.4°C
  • इंदौर में 12.6°C
  • जबलपुर में 15.9°C
  • ग्वालियर में 14.5°C
  • उज्जैन में 14.0°C

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews