भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले राजनीति शुरू हो गई है| भाजपा और कांग्रेस बीच जहां बयानबाजी का दौर तो चल ही रहा| वहीं विपक्षी पार्टियां भी एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं| AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने राम मंदिर निर्माण का स्वागत करने पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर निशाना साधा है|
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है| इसपर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है| ओवैसी ने कमलनाथ के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ”ज़ालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई.” हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि कमलनाथ आपको यहीं नहीं रुकना चाहिए. मेरा सुझाव है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस के हर दफ्तर से मिट्टी जानी चाहिए|
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक वीडियो संदेश जारी किया है| इसमें वह कहते हैं, ”मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं. देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी. राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, यह सिर्फ भारत में ही संभव है.”
ज़ालिम! दिल की बात जुबां पर आ ही गई.
You shouldn't stop here. My suggestion is that every Congress office in India should donate sand for the construction of Mandir in Ayodhya https://t.co/MZDGc7TtrR
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 31, 2020






