केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शिवराज सिंह चौहान फिर से दादा बन गए हैं। बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा गया है। इसकी जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है ।
साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे नन्हें मेहमान को अपने हाथ में लिए खड़े है और गायत्री मंत्र गा रहे हैं। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर जनवरी 2026 में बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम इला रखा गया।
ये भी पढ़ें
मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है।
इला को भाई मिल गया
उन्होने आगे लिखा है कि कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है। बेटे ‘अहान’ की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है। संदीप जैन जी और स्वाति जैन जी को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।