MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

पांढुर्णा में खेत में घुसी अनियंत्रित कार, डायल 112 के ड्राइवर की मौत, दो घायल नागपुर रेफर

पांढुर्णा में हुए एक कार हादसे में डायल 112 के ड्राइवर की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है। ये तीनों अपनी ड्यूटी खत्म कर सौसर गए थे।
Pandhurna

मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत से नीचे उतर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिस कर का एक्सीडेंट हुआ है उसमें डायल 112 हमें पता ड्राइवर विशाल मालवीय सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक और ड्राइवर पंकज घोड़े और आरक्षक प्रमोद थोरात घायल हुए हैं। दोनों का इलाज किया जा रहा है।

खेत में घुसी अनियंत्रित कार

घटना से जुड़े जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक के तीनों कर्मचारी आल्टो कार से पांढुर्णा से सौसर जा रही थी। यह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद निकले थे। तभी भूली मोरडोंगरी मार्ग पर अचानक से कार का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार तेज थी जिस वजह से कार नियंत्रण में नहीं आई और वह सड़क से नीचे उतर कर खेत में घुस गई।

 Pandhurna

ग्रामीणों ने दी सूचना

ये अनियंत्रित कार कपास के खेत में करीब 100 फीट दूर जाकर रुकी। वहीं विशाल मालवीय का शव कार से 25 फीट दूर था। जैसे ही घटना की जानकारी लगी आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। सभी ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। हादसे में घायल हुए 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कर रही जांच

हादसे में घायल हुए आरक्षक और ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। इस घटना के बारे में थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना क्यों हुई है इसके कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक कार का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की जानकारी सामने आने की जानकारी सामने आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
पांढुर्णा में खेत में घुसी अनियंत्रित कार, डायल 112 के ड्राइवर की मौत, दो घायल नागपुर रेफर