MP Breaking News

भगवा झंडा हटाते ही गरमाया छिंदवाड़ा, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, कमिश्नर ने दोबारा फहराया

छिंदवाड़ा में भगवा झंडा हटाए जाने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने पर प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद निगम कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर खुद भगवा झंडा लगाया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ और स्थिति सामान्य हुई।
भगवा झंडा हटाते ही गरमाया छिंदवाड़ा, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, कमिश्नर ने दोबारा फहराया

मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने मंगलवार दोपहर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा भगवा झंडा हटाए जाने पर विवाद हो गया। झंडा नीचे पड़ा मिलने की जानकारी के बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने आरोप लगाया कि कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश और नगर निगम आयुक्त सीपी राय के कहने पर झंडा हटाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक झंडा दोबारा नहीं लगाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

भगवा झंडा हटाने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, जिस खंभे पर भगवा झंडा लगा था, वहां तिरंगा लगाने की योजना थी। इसी के चलते निगम कर्मचारियों ने झंडा हटाया था। हालांकि, झंडे को नीचे पड़ा देखकर हिंदू संगठनों के लोग नाराज हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।

कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर लगाया झंडा

विरोध की सूचना मिलने पर निगम कमिश्नर सीपी राय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने खुद खंभे पर भगवा झंडा दोबारा लगा दिया। झंडा लगने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया और स्थिति सामान्य हो गई।

प्रशासन ने आरोपों पर नहीं दिया अलग बयान

कमिश्नर सीपी राय ने बताया कि निगम कर्मचारियों ने दोपहर में खंभे से भगवा झंडा हटाया था। इसके बाद विवाद की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनकर झंडा वापस लगा दिया। फिलहाल इलाके में स्थिति शांत है। प्रशासन की ओर से झंडा हटाने के आरोपों पर कोई अलग बयान जारी नहीं किया गया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
भगवा झंडा हटाते ही गरमाया छिंदवाड़ा, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, कमिश्नर ने दोबारा फहराया