Transfer News : मध्य प्रदेश में 16 जून तक तबादले करने की मिली अनुमति की समय सीमा में शासन के विभागों में अधिकारियों की बड़े पैमाने पर एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थापना की, इस क्रम में गृह विभाग ने ADPO यानि सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के थोकबंद तबादले किये।
तबादला सूची में 183 ADPO के नाम शामिल
गृह विभाग से जारी तबादला सूची में 183 एडीपीओ के नाम शामिल हैं जिन्हें 149 को प्रशासनिक आधार पर और शेष को स्वयं के व्यय पर एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। आपको बता दें मध्य प्रदेश सरकार ने 15 जून तक सभी विभागों को तबादला करने की छूट दी थी।
15 जून तक कई विभागों ने तबादला आदेश जारी कर दिए फिर भी कुछ विभागों के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि तबादला अकरने की समय सीमा को बढ़ा दिया जाये, मंगलवार 16 जून को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस बात पर चर्चा की गई जिसपर सहमति नहीं बन पाई लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे एक दिन और बढाकर 16 जून कर दिया था और जो विभाग सूची जारी नहीं कर पाए थे उन्होंने सूची जारी कर दी ।
गृह विभाग का तबादला आदेश
















