मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने रक्षित निरीक्षकों (RI ) के थोकबंद तबादले (RI transfers) किये हैं, इन सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालयों में, जिला यातायात में और पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में पदस्थ किया गया है और तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी की गई आर आई ट्रांसफर सूची में 140 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नए जिले में पदस्थ किया गया है, आदेश में कहा गया है कि इनकी सभी के स्थानांतरण पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद किये गए हैं।
निश्चित समयावधि में किया जाए कार्यमुक्त
आदेश में ये भी कहा गया है कि तबादला नीति 2026 में किये गए प्रावधानों के तहत ट्रांसफर किये गए अधिकारी को निश्चित समयावधि में कार्यमुक्त किया जाये और यदि अधिकारी निलंबन अवधि में है तो उसे कार्यमुक्त ना करते हुए पुलिस मुख्यालय को उसकी सूचना दी जाए।
पुलिस मुख्यालय का आदेश
https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/08/MpBreakingNews31299878.pdf






