BHOPAL NEWS : भोपाल जिले के सूखी सेवनिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक की छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा के खुदकुशी के 13 दिन हो जाने के बावजूद भी अब तक पुलिस द्वारा न तो आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी हो पाई है, और न ही जिस स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है, उस पर कोई एक्शन हो पाया है।
परिवार बेहद आहत
पुलिस की इस असंवेदनशीलता और बेबसी से छात्रा का परिवार आहत है और अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिये तरस रहे है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें
1MP Board 2026: मई में कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा, देखें टाइम-टेबल, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?
2नियमों की उड़ाई धज्जियां! मंडीदीप की LPG एजेंसी पर छापा, 200 से अधिक सिलेंडर जब्त
3भोपाल हमीदिया अस्पताल फायरिंग मामले में चश्मदीद का बड़ा दावा, गोलियां चलती रहीं और पुलिसकर्मी अंदर बैठे रहे, जानें पूरा मामला
4MP Weather : कई वेदर सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, 18 मार्च तक बादल-बारिश के आसार, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट
मानव अधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक(देहात), भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।