Hindi News

MP Weather : कई वेदर सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, 18 मार्च तक बादल-बारिश के आसार, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP WEATHER FORECAST: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather : कई वेदर सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, 18 मार्च तक बादल-बारिश के आसार, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणाली के असर से मध्यप्रदेश के मौसम में रविवार (15 मार्च 2026) से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में भी 2 से 3 °C तक गिरावट होने की संभावना है। शनिवार ( 14 मार्च 2026) को नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 40.4 °C दर्ज किया गया। खरगोन में तापमान 39 °C रहा।

15 से 18 मार्च तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 15 मार्च: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में हल्की बारिश व आंधी।
  • 16 मार्च: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश व आंधी।
  • 17 मार्च: सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश।
  • 18 मार्च: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।

पश्चिमी विक्षोभ से 4 दिन बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

  • मौसम केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तरी भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊँचाई पर लगभग 204 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। शनिवार  को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को उत्तरी मध्य प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। भोपाल और इंदौर संभाग में भी मौसम बदला रहेगा।
  • सोमवार (16 मार्च 2026) को पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने जा रहा है जिससे 17- 18 20 मार्च को इंदौर, देवास, रायसेन, शाजापुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है।

अगले महीने गर्मी करेगी हाल बेहाल

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान है कि अप्रैल-मई में तापमान 42 से 45 °C तक पहुंच सकता है जिससे लू चलने का भी अनुमान है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की फसल में दाना भरने की अवस्था के दौरान समय पर सिंचाई करके मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखें। पक चुकी सरसों और प्रारंभिक रबी फसलों की समय पर कटाई करें ताकि दाने झड़ने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

MP WEATHER FORECAST REPORT

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews