Hindi News

UP चुनाव : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से करेंगे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत

Written by:Harpreet Kaur
Published:
UP चुनाव : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से करेंगे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में शुरू की जाने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा के शुभारंभ, समापन व अन्य कार्यक्रमों को तय किया गया है। सभी छह यात्राएं 19 दिसंबर से शुरू होंगी। सभी यात्राओं का शुभारंभ और समापन केंद्रीय नेताओं द्वारा किया जाएगा।

यह बी पढ़े.. राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता की ये टिप्पणी मचायेगी बवाल!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बलिया (उत्तर प्रदेश) से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा बलिया से होते हुए मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती तक जाएगी। इसके अलावा बिजनौर के विदुर कुटी में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मथुरा धाम के गोवर्धन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झांसी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अम्बेडकरनगर में जगत प्रकाश नड्डा और गाजीपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews