Hindi News

हमें लव से दिक्कत नहीं है दिक्कत लव के नाम पर जिहाद करने वालों से-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Written by:Harpreet Kaur
Published:

Bhopal Love Jihad : नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के लव जिहाद के बयान के पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जवाब देते हुए कहा कि गोविंद सिंह जी लव जिहाद पर आपकी टिपण्णी राजनीतिक और आपके गुरू दिग्विजय की लगती है। आपकों इस विषय पर अध्ययन करने की आवश्यकता है। हमें लव से दिक्कत नहीं है दिक्कत लव के नाम पर जिहाद करने वालों से है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है हम ऐसी स्थिति निर्मित करेंगे कि लव जिहाद करने वाले लव जिहाद का नाम लेने से कांप जाएंगे और जमीन का हस्तांतरण करना भूल जाएंगे।

क्या कहा था नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने

गौरतलब है की नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने लव जिहाद को फर्जी बताकर सीएम शिवराज पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद न तो कभी था और न ही कही है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात कही थी।

लव जिहाद पर मुख्यमंत्री शिवराज का बयान 

दरअसल, टंट्या भील के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैं किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दूंगा। कोई भी छल ले हमारे बच्चों को, शादी कर ले और 35 टुकड़े कर दे, हम सहन नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो लव जिहाद के खिलाफ नया कड़ा कानून बनाया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि लव जिहाद पूरी तरह से फर्जी है। भारत का संविधान सबको आजादी देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म के व्यक्ति के यहां घर आने-जाने, शादी करने की। यह षड्यंत्र है संविधान बदलने का। लव जिहाद न तो कभी था और न ही कही है।

वीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट ।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews